नीता अंबानी के ये 5 टिप्स बच्चों का बना देंगे ऑलराउंडर


By Mahima Sharan09, Feb 2024 12:07 PMjagranjosh.com

नीता अंबानी 

अंबानी परिवार अपने नेट वर्थ के साथ-साथ अपने कल्चर से जुड़े रहने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में नीता अंबानी के ऐसे में नीता अंबानी के पेरेंटिंग की भी बहुत तारीफ होती है।

नीता अंबानी पेरेंटिंग टिप्स

नीता अंबानी ने बिजनेस के साथ-साथ अपने तीनों बच्चों को अच्छी संस्कार के साथ पाला है। इसलिए आज उनके तीनों बच्चे सरल स्वभाव के हैं।

बच्चों में डाले ये आदतें

आज हम आपको नीता अंबानी के कुछ पेरेंटिंग टिप्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने बच्चों में अच्छी नॉलेज भर सकते हैं। ये टिप्स आपके बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

बच्चे को सिखाएं टाइम की अहमियत

नीता अंबानी ने हमेशा से अपने तीनों बच्चों के साथ समय की अहमियत पर जोर दिया है। बच्चों को छोटी उम्र से ही यह सिखाए कि समय बहुत कीमती है। पढ़ाई से लेकर खेलने और खाने तक के लिए एक टाइम टेबल फिक्स करें।

बच्चों के लिए हमेशा उपलब्ध रहें

नीता अंबानी शुरू से ही कई सारे बिजनेस संभालती आई हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी काम को अपने बच्चों के बीच नहीं आने दिया। जब भी आपके बच्चों को आपकी जरूरत हो या आपसे सहायता मांगे, तो उनके लिए उपलब्ध रहें। इससे आप उनसे इमोशनली जुड़ पाएंगे।

फाइनेंशियल रिस्पांसिबिलिटी सिखाएं

नीता अंबानी ने शुरू से ही बच्चों को पैसे की अहमियत के बारे में बताया है। इसलिए शुरू से ही बच्चों को खर्च के लिए एक फिक्स्ड अमाउंट दें और उनका हिसाब रखें। इससे आपके बच्चे पैसे की कद्र करना सिखेंगे।

अपने कल्चर के बारे में बताएं

नीता अंबानी ने अपने बच्चों को हमेशा अपनी संस्कृति से जोड़े रखा। इसके लिए उन्होंने घर में होने वाली सभी पूजाओं में बच्चों को भी शामिल किया। ये चीज़ पेरेंटिंग का बहुत अहम हिस्सा है।

बिना दखलअंदाजी के बच्चों पर रखें नजर

नीता अंबानी ने अपने बच्चों की प्राइवेसी में कभी भी दखल नहीं दिया है, लेकिन वे इस बात पर हमेशा नजर रखती हैं कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। इसलिए बच्चों को आजादी दें, लेकिन उनके हरकतों पर भी नजर रखें।

Top Traits Of Gemini Students That Make Them Unique