नीति आयोग के इनोवेशन इंडेक्स में लगातार तीसरे साल शीर्ष पर है कर्नाटक।
By Gaurav Kumar21, Jul 2022 02:53 PMjagranjosh.com
नीति आयोग ने इनोवेशन इंडेक्स जारी किया जिसमें लगातार तीसरे साल शीर्ष पर कर्नाटक है।
इनोवेशन इंडेक्स में बड़े राज्यों के बीच कर्नाटक, तेलंगाना और हरियाणा ने शीर्ष स्थान हासिल की है।
इस इंडेक्स को नीति आयोग की वाइस चेयरमैन सुमन बेरी व&चीफ एक्जीक्यूटीव आफिसर परमेश्वरन अय्यर की उपस्थिति में गुरुवार को जारी किया।
इस इंडेक्स में प्रमुख राज्यों में पहले स्थान पर कर्नाटक है वहीं दूसरे पर तेलंगाना तीसरा स्थान हरियाणा को हासिल हुआ है।
नीति आयोग के ‘इंडिया इनोवेशन इंडेक्स, 2021’ में उप-राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार क्षमताओं और पारिस्थितिक तंत्र की पड़ताल की जाती है।
पिछले संस्करणों में 36 संकेतकों के आधार पर विश्लेषण किया गया था लेकिन इस बार 66 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया।
यह इंडेक्स भारत के&सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवाचार प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके प्रदर्शन की प्रभावी तुलना करने के लिए 17 प्रमुख राज्यों, 10 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों तथा 9 केंद्र शासित प्रदेशों एवं शहर राज्यों में वर्गीकृत किया गया है।