NMMS Exam 2024: एडमिट कार्ड हुआ जारी, 11 फरवरी से होंगे एग्जाम
By Priyanka Pal07, Feb 2024 01:37 PMjagranjosh.com
झारखंड एग्जाम 2024
झारखंड नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट 2023-24 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए एडमिट कार्ड JAC यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी किए गए हैं।
ए्ग्जाम में हॉल टिकल ले जाना जरूरी है
संबंधित स्कॉलरशिप एग्जाम के लिए जो भी उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।
एग्जाम डेट
झारखंड नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट 2024 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
स्कॉलरशिप 2024
इस परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट को स्कॉलरशिप के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। झारखंड एनएमएमएस एग्जाम में सफल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के तौर पर हर महीने 1,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
वेबसाइट
इस एग्जाम में आवेदकों के लिए जैक बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए गए हैं। बिना हॉल टिकट के किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे करें झारखंड एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
क्रेडेंशियल दर्ज करें
अब अगले पेज पर फिर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
प्रिंट निकालर रख लें
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा। अब प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लें।
Top Psychology Books Students Must Read To Improve Knowledge