भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में बोली जाने वाली भाषाएं
By Priyanka Pal04, Feb 2025 05:28 PMjagranjosh.com
केंद्रशासित प्रदेशों में बोली जाने वाली भाषा
भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन आज इस वेब स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं केंद्र शासित प्रदेशों में बाली जाने वाली विभिन्न भाषाओं के बारे में।
अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह
इसकी राजधानी श्री विजयपुरम है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 8,249 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा हिंदी और अंग्रेजी है।
चंडीगढ़
इसकी राजधानी चंडीगढ़ ही है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 114 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
इसकी राजधानी दमन, सिलवासा है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 603 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा गुजराती, मराठी, कोंकणी और हिंदी है।
जम्मू और कश्मीर
इसकी राजधानी श्रीनगर है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 42,241 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा कश्मीरी, डोगरी, अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू है।
दिल्ली
इसकी राजधानी नई दिल्ली ही है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 1,484 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और पंजाबी है।
लद्दाख
इसकी राजधानी लेह, कारगिल है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 59,146 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा लद्दाखी, पुर्गी, हिंदी और अंग्रेजी है।
लक्षद्वीप
इसकी राजधानी कवारत्ती है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 32 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी है।
पुडुचेरी
इसकी राजधानी पांडिचेरी है, यहां का क्षेत्रफल लगभग 479 वर्ग किलोमीटर का है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा तमिल, फ्रेंच, अंग्रेजी, तेलुगु और मलायालम है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
1,2,3,4,5....इन पांच में से कौन गिफ्ट चुनेंगे आप? पहचाने अपनी पर्सनैलिटी