By Priyanka Pal02, Jan 2025 11:40 AMjagranjosh.com
भारत की सबसे पूरानी यूनिवर्सिटी के बारे में जानिए जहां की शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश के छात्र तक आते थे।
तक्षशिला
इतिहास में बताया गया है कि तक्षशिला विश्वविद्यालय का निर्माण लगभग 27000 साल पहले किया गया था। आज यह विश्वविद्यालय पाकिस्तान में है लेकिन, भारत के बंटवारे से पहले यह भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक था।
नालंदा यूनिवर्सिटी
बिहार के नालंदा जिले में स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी को 450 – 470 ईस्वी के दौरान गुप्त वंश के शासक कुमारगुप्त ने बनवाया था। यहां विदेश से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे। स विश्वविद्यालय के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि उस समय इस विश्वविद्यालय में कम से कम 300 से अधिक क्लास रूम थे, जहां पर करीब 10 हजार छात्र एक साथ पढ़ते थे।
विक्रमशीला
विक्रमशीला विश्वविद्यालय भी बिहार राज्य के भागलपुर जिले में है। इस विश्वविद्यालय को पाल वंश के राजा धर्मपाल ने बनवाया था।
वल्लभी
इस विश्वविद्यालय का निर्माण लगभग 470 ई. के आस - पास माना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार यह विश्वविद्यालय अपने समय में बौद्ध धर्म के शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा था।
पुष्पगिरी
इसका निर्माण लगभग तीसरी शताब्दी के आस-पास का माना जाता है। ये लगभग 700 से 800 सालों तक भारत में शिक्षा का यह प्रमुख केंद्र था। जिसे सम्राट अशोक ने बनवाया था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।