By Priyanka Pal08, Feb 2024 07:44 PMjagranjosh.com
पाकिस्तान की पावरफुल लिडर्स
पाकिस्तान में चुनाव का माहौल जारी है। जहां पाकिस्तान की पावरफुल महिला नेता मैदान में उतर रही हैं। जानिए पाकिस्तान की महिला नेताओं के बारे में।
सनम जावेद
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की कार्यकर्ता हैं सनम जावेद। वे पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी PTI से जुड़ी हैं। वे सबसे ज्यादा चर्चा में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के कार्यालय की वजह से आयी थीं।
सानिया आशिक
सानिया आशिक जबीन एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ हैं। जो अगस्त 2018 से जनवरी 2023 तक पंजाब की प्रांतीय विधानसभा की सदस्य हैं।
आलिया मलिक
ये पाकिस्तानी राजनेता होने के साथ पॉपुलर पत्रकार भी हैं। आलिया साल 2002 से 2007 तक नेशनल असेंबली की मेंबर भी रह चुकी हैं। वे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सरदार फारुख अहमद खान लेघारी की भतीजी हैं।
कशमाला तारिक
एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ हैं, जो फरवरी 2018 से मार्च 2023 तक कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ सुरक्षा के लिए लड़ती रहती हैं। इससे पहले, वह 2002 से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की सदस्य थीं।
हिना परवेज
ये नवाज शरीफ की पार्टी से जुड़ी हुयी हैं। हिना परवेज राजनीतिज्ञ होने के साथ - साथ फैशन डिजाइनर और सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं।
मरियम नवाज
जिन्हें मरियम सफदर के नाम से भी जाना जाता है। वे एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं।
शर्मिला फारुकी
कराची की एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ हैं, जो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के कारण जानी जाती हैं। पाकिस्तान पॉलिटिक्स में बड़ा नाम हैं शर्मिला फारुकी।