Pankaj Tripathi: कभी होटल में थे वेटर, आज करते हैं फैंस के दिलों पर राज


By Mahima Sharan25, Oct 2023 05:29 PMjagranjosh.com

कालीन भैया

कालीन भैया के नाम से मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी आज फिल्म की सफलता की गारंटी बन गए हैं। पंकज का नाम सुनते ही दर्शक फिल्म देखने सिनेमा घर पहुंच जाते हैं।

सफलता की कहानी

क्या आप जानते हैं कि एक्टर आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने में उन्हें कितना संघर्ष और समय लगा? आज हम आपको पंकज त्रिपाठी के करियर की सफलता की कहानी बताएंगे।

सादा जीवन, उच्च विचार

कालीन भैया फिल्मों में अपने किरदार की तरह बेहद साधारण जिंदगी जीते हैं। जिस तरह आप उन्हें फिल्मों और वेब सीरीज में देखते हैं दरअसल असल जिंदगी में भी वह उतने ही सरल स्वभाव और सादा जीवन वाले इंसान हैं।

इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा

आज पंकज भैया इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह भी एक साधारण इंसान हैं। बिहार के रहने वाले पंकज के माता-पिता आज भी गांव में रहते हैं।

माता-पिता भी जीते है सादा जीवन

बता दें कि न केवल पंकज त्रिपाठी बल्कि उनके माता-पिता भी बेहद ही सादा जीवन व्यतीत करते हैं। इतना पैसा होने के बावजूद उनके माता-पिता गांव में रहते हैं। इतना ही नहीं उनके घर पर टीवी भी नहीं है।

लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता

पंकज त्रिपाठी ने सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। फिल्में करने के बाद भी उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई।

टर्निंग प्वाइंट

इसके बाद उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' आई जिसने उन्हें एक अलग पहचान दी। इस फिल्म के बाद वे सभा के चहेते बन गए। बता दें कि अब तक उन्होंने करीब 40 फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है।

अन्य सुपरहिट फिल्म

उन्होंने बरेली की बर्फी, स्त्री, न्यूटन, मिर्ज़ापुर और सीक्रेट गेम जैसी वेब सीरीज़ में अपनी काबिलियत साबित की है।

होटल में किया काम

इतना ही नहीं, पर्याप्त पैसे न होने के कारण पटना में रहते हुए उन्होंने एक होटल में किचन सुपरवाइजर की नौकरी करनी पड़ीं।

बॉलीवुड के ये 8 सेलिब्रिटी कभी नहीं गए कॉलेज