बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं पेरेंट्स की ये 8 आदतें
By Mahima Sharan12, May 2024 08:16 AMjagranjosh.com
माता-पिता की आदतें
बच्चों का मन चंचल होने के साथ-साथ कोमल भी होता है। ऐसे में माता-पिता की बातें उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा भी सकती है और घटा भी सकती हैं।
पहले टीचर
बच्चों के पहले टीचर उनके माता-पिता होते हैं, इसलिए उनकी हर एक बात बच्चों के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। ऐसे में आप पॉजिटिव बातें कर के अपने बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं।
प्यार जताना
हालांकि आप अपने बच्चों के बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए हर संभव प्रयास भी करते हैं। लेकिन आपका बच्चा यह नहीं जानता इसलिए उनको अपने प्यार का एहसास दिलाए। उन्हें बताएं की आप उनसे प्यार करते हैं।
सलाह मांगे
बच्चों में कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए उन्हें घर के कुछ मामलों में शामिल करें और उनकी सलाह लें। इससे आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदारी का भी बोध होगा।
समय
आज के समय में पेरेंट्स बच्चों को सही से वक्त नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उन्हें यह कहे कि आपको उनके साथ समय बिताता बेहद पसंद हैं।
प्राउड फील करवाना
बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं, तो उनकी तुलना दूसरे बच्चों से करना छोड़ दें। उसके वजाय कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग करें जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ें। जैसे कि हमें तुम पर नाज है।
चर्चा करना
बच्चें जिज्ञासू होते हैं। उनके अंदर चीजों को जानने की इच्छा होती है। इसलिए हर बार बच्चों को चुप रहने के लिए न बोलें। इसकी जगह पर उनकी राय ले और चर्चा करें।
लड़ना
बच्चों के सामने लड़ाई-झगड़ा न करें। अपने माता- पिता को अपने सामने लड़ता देखना बच्चों के लिए बहुत मुश्किल होता है। साथ ही इससे उनका आत्मविश्वास भी कम होता है।
बच्चों की बातें सुनें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आत्मविश्वासी बने, तो उनके सामने कभी भी लड़ाई-झगड़ा न करें।
इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चे को आत्मविश्वासी बनाते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ