केवल बच्चे ही नहीं, माता-पिता को भी नए साल में लेने चाहिए ये संकल्प
By Mahima Sharan05, Jan 2025 11:41 AMjagranjosh.com
नए साल की शुरुआत
नए साल की शुरुआत हर कोई नए बदलावों के साथ करता है, क्योंकि लोगों को नए साल से कई सारी उम्मीदें होती हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई खुद से कई वादे करता है और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश भी करता है।
न्यू ईयर रेजोल्यूशन
बच्चों के मन में भी नए साल को लेकर कई उम्मीदें होती है और वे अपना बेस्ट देना चाहते हैं। वहीं माता-पिता भी अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कई सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए बच्चों को सही रास्ता और गाइडेंस भी देते हैं।
खुद से करें वादे
लेकिन, सारे वादे और संकल्प केवल बच्चों के लिए ही नहीं होते। माता-पिता के तौर पर आपको अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए पहले खुद से कुछ वादे करने होंगे। आइए जानते हैं माता-पिता को नए साल पर क्या संकल्प लेना चाहिए।
बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल
बच्चों के बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में माता-पिता का सबसे बड़ा रोल रहता है। आज के समय में बच्चों के बीच तनाव और स्ट्रेस बेहद ही आम बात हो गई है, ऐसे में अपने बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सही देखभाल करना बेहद जरूरी।
अपने बुरी आदतों को छोड़े
घर का नकारात्मक माहौल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। कई बार बच्चों के खराब एकेडमिक परफॉर्मेंस का कारण घर में होने वाली लड़ाईयां भी होती है।
बच्चों को समय दें
बच्चे मां-बाप के समय के भूखे होते हैं। आज के समय में ज्यादातर माता-पिता दोनों ही वर्किंग होते हैं, जिसके कारण वे अपने बच्चे को समय नहीं दे पाते। इस साल खुद से वादा करें की आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
इन आदतों से आप अपने बच्चों के लिए नए साल में कुछ अच्छा कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 6 Lessons Women Learn Little Late In Life As Per Psychology