एक्स्ट्रा इनकम के लिए कॉलेज के साथ करें ये पार्ट टाइम जॉब
By Mahima Sharan09, Mar 2025 11:48 AMjagranjosh.com
छात्रों के लिए पार्ट टाइम जॉब्स
बढ़ती महंगाई में कॉलेज के साथ अपने अन्य खर्चों को मैनेज करना इतना आसान नहीं है। अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट है और कोई पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आइए देखते हैं किन जॉब्स की मदद से आप एक्सट्रा इनकम कमा सकते हैं-
ट्यूशन
अगर आप किसी सब्जेक्ट में नॉलेज रखते हैं, तो ट्यूशन सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन है। कई प्लेटफ़ॉर्म ट्यूटर को विभिन्न विषयों में मदद की ज़रूरत वाले छात्रों से जोड़ते हैं।
फ्रीलांसिंग
अपवर्क या फाइबर जैसे प्लैटफ़ॉर्म पर राइटर, ग्राफ़िक डिज़ाइन या वेब डेवलपमेंट जैसे काम कर के आप पैसे कमा सकते हैं।
डेटा एंट्री
कई कंपनियों को डेटा एंट्री में मदद की ज़रूरत होती है और वे लचीले काम के ऑप्शन भी देते हैं।
वर्चुअल असिस्टेंट
एक वर्चुअल असिस्टेंट का काम दूर से बिजनेस को एडमिनिस्ट्रेटिव या टेक्निकल मदद प्रदान करने का है।
ऑनलाइन सर्वे
छोटे पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन सर्वे में भाग लें सकते हैं। पैसे कमाने का यह बेस्ट पार्ट टाइम तरीका हो सकता है।
सोशल मीडिया मैनेजर
कई ऐसे बिजनेस या लोग है, जिन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए मैनेजर की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप इस काम से भी मोटी कमाई कर सकते हैं।
छात्रों के लिए यह पार्ट टाइम जॉब आईडिया बेस्ट है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ