By Mahima Sharan11, Mar 2025 09:02 AMjagranjosh.com
जन्म की तारीख
हमारे जन्म की तारीख हमारी पर्सनैलिटी के साथ-साथ हमारे करियर को भी दर्शाती है। आपका डेट ऑफ बर्थ बताता है कि आप किस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलती है।
मूलांक 4
ये लोग अपने अनोखे विचारों के लिए जाने जाते हैं। ये लोग पुराने तरीकों से हटकर सोचते हैं और नई खोज में रुचि रखते हैं। ऐसे में 4 मूलांक वाले लोग कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
मूलांक 1
ऐसे लोग जन्मजात लीडर होते हैं। इन के अंदर खुद को आगे बढ़ाने की प्रेरणा होती है। इनकी क्षमता और आत्मनिर्भरता इन्हें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में शानदार करियर बनाने का मौका देती है।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले लोग काफी पढ़ें-लिखे उच्च शिक्षित, अनुशासित और नए सोच रखने वाले होते हैं। इनका झुकाव रिसर्च आधारित इंजीनियरिंग की ओर ज्यादा होता है। ऐसे लोग एयरोस्पेस, रोबोटिक्स और डेटा साइंस जैसी फील्ड्स में कमाल कर सकते हैं।
मूलांक 8
मूलांक 8 वाले लोगों में धैर्य और मेहनत करने की क्षमता होती है। ये जमीनी हकीकत को समझते हैं और लंबे योजनाएं बनाने में बेस्ट होते हैं। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस और इंजीनियरिंग में इनका झुकाव अधिक देखा जाता है।
आपके जन्म की तारीख आपके बारे में क्या कहती है? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ