लोमड़ी से चतुर होते हैं ऐसे लोग, अंगूठे से करें पहचान


By Mahima Sharan18, Apr 2024 03:27 PMjagranjosh.com

शारीरिक बनावट

लोगों के गुण और अवगुण उनकी शारीरिक बनावट के आधार पर भी बताए गए हैं। हाथ की रेखाओं के साथ-साथ उंगलियों और अंगूठे के आकार से भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

अंगूठे से करें पर्सनैलिटी की पहचान

तो आप भी अपने अंगूठे से अपनी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। तो क्या आप यह जानने के लिए उत्साहित है कि आप लोमड़ी की तरह चालाक है या नहीं-

सामान्य लंबाई लेकिन लचीला अंगूठा

अगर आपका अंगूठा ऐसा है तो आप हर परिस्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं। ये लोग बहुत मिलनसार होते हैं और इनके बहुत सारे दोस्त होते हैं। लोग इसकी ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

लचीला अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा सामान्य से बड़ा होता है और लचीला नहीं होता, वे बहुत अच्छे माने जाते हैं। ये लोग बुद्धिमान और चतुर दोनों होते हैं। ये जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करते हैं। ये अपना काम भी पूरी ईमानदारी से करते हैं।

बहुत लचीला अंगूठा

ये लोग बहुत नरम दिल के होते हैं। वे दूसरों की भलाई के लिए खुद को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ये लोग आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं और अपनी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं।

कठोर अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा छोटा और सख्त होता है। ऐसे लोग बहुत जिद्दी और हठी होते हैं। ऐसे लोग आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते और अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी की मदद करना पसंद नहीं करते।

सीधा अंगूठा

ऐसे लोग ईमानदार होते हैं। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें और कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। ये लोग साफ दिल के होते हैं।

लंबा अंगूठा

अगर किसी का अंगूठा ज्यादा लंबा है तो उसे जल्दी सफलता नहीं मिलती है। यदि अंगूठा तर्जनी के दूसरे पोर के बराबर हो जाए या उसके ऊपर उभरा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति अधिक चतुर नहीं होता है। ऐसे लोगों को जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

ऐसे और मजेदारा पर्सनैलिटी टेस्ट गेम खेलने के लिए जुड़े रहे Jagran Josh के साथ।

Tips For Developing A Growth Mindset In Teenagers