साइकोलॉजी के अनुसार इन शब्दों का इस्तेमाल आपको दिखाता है मूर्ख


By Mahima Sharan03, Sep 2024 06:41 PMjagranjosh.com

कभी न करें इन शब्दों का इस्तेमाल

जाने-अनजाने में हम कई बार कुछ ऐसे वाक्यों का प्रयोग करते हैं, जिससे हमारी पर्सनैलिटी पर निगेटिव असर पड़ता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ नकारात्मक शब्दों के बारे में बताएंगे-

मुझे पढ़ना नहीं पसंद

कुछ लोग खुद को ज्यादा होशियार दिखाने के चक्कर में बोलते हैं, कि मुझे पढ़ने का शौक नहीं हैं। लेकिन, यह दर्शाता है कि आप जिज्ञासु नहीं हैं या सीखने के लिए उत्सुक नहीं हैं, जिससे आप कम बुद्धिमान लग सकते हैं।

मुझे इसे लिखने की ज़रूरत नहीं है

साइकोलॉजी से पता चलता है कि चीजों को लिखने का मतलब यह नहीं है कि आपकी याददाश्त खराब है या आप कम होशियार हैं। इसके बजाय, यह दिखाता है कि आप एक ऑर्गनाइज व्यक्ति है।

यह मेरी गलती नहीं है

अपनी गलती स्वीकार करना जिम्मेदार व्यक्ति की निशानी है। अपनी गलती दूसरों पर टालने वाले लोगों पर कोई भी भरोसा नहीं करता। अपनी गलतियों या असफलताओं के लिए दूसरों को दोष देना न केवल बुरा लगता है बल्कि आत्म-जागरूकता और जिम्मेदारी की कमी भी दिखाता है।

मैं पहले से ही जानता हूं

साइकोलॉजी के अनुसार हर बात पर यह दर्शाता की आप सब पहले से जानते हैं आपके कम बुद्धिमान बना सकता है क्योंकि यह सीखने और विकास के अवसरों को बंद कर देता है। जिज्ञासू लोग हमेशा जानने के इच्छुक होते हैं।

मुझे इससे नफरत है

किसी के लिए नापसंद या नफरत जैसी निगेटिव शब्दों का इस्तेमाल कपना आपके कम बुद्धि को दर्शाता है। यह जरूरी नहीं कि आप अपनी भावनाओं को खुलकर लोगों के सामने व्यक्त करें। जब आप किसी के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तब आप लोगों के मन में अपने लिए एक नकारात्मक छवि बनाते हैं।

अगर आप मूर्ख नहीं बनना चाहते हैं, तो समय रहते इन चीजों को सुधार लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

कभी हार न मानने वाले लोगों में होती हैं ये 10 आदतें