दिन में कितनी देर पढ़ना चाहिए? फिजिक्स वाला से जानें
By Mahima Sharan19, Nov 2024 11:44 AMjagranjosh.com
दिन में कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?
इंटरनेट ने हमारे जीवन को बेहद ही आसान और सरल बना दिया है। आज के समय में कई सारे टीचर हैं, जो यूट्यूब के जरिए बच्चों को घर बैठे पढ़ने का मौके दे रहे हैं। कुछ टीचर सोशल मीडिया पर बेहद ही प्रसिद्ध है और उनकी बातें बच्चों को बहुत प्रभावित भी करती हैं।
फिजिक्स वाला की जरूरी टिप्स
उन्हीं में से एक अलख पांडे हैं, जो फिजिक्स वाले के नाम से प्रसिद्ध है। बता दें कि अलख पांडे समय-समय पर बच्चों को मोटिवेट करते रहते हैं और उनकी मोटिवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होती है।
मोटिवेशनल बातें
अलख पांडे बच्चों के बीच बेहद ही लोकप्रिय हैं। छात्र अलख पांडे की बात से इतना प्रभावित होते हैं, कि वे पूरी तरह से उन बातों को अपनी जिंदगी में उतारने में जुट जाते हैं।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे ज्यादातर छात्रों के मन में यही बात होता है कि दिन में कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए? अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सवाल आपके मन में भी होगा, इसलिए आज हम आपके लिए अलख पांडे के कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके काम की साबित होगी।
8 से 10 घंटे की पढ़ाई
फिजिक्स वाले ने अपने एक वीडियो में बताया है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजाना कम से कम 8 से 10 घंटे पढ़ाई जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही फिजिक्स वाला का यह कहना है कि चाहे जिंदगी आपको कितनी बार भी गिराए, लेकिन कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अगर आप हारा हुआ महसूस करते हैं, तो वापस से उठे और दोबारा तैयारी में जुट जाए।
टाइम टेबल
अलख पांडे के अनुसार छात्रों को सबसे पहले टाइम मैनेजमेंट सीखने की आवश्यकता है और इसकी शुरुआत आप एक सटीक टाइम टेबल के साथ कर सकते हैं। अलख पांडे कहते हैं कि अगर आप सही तरीके से ध्यान लगाकर टाइम टेबल बनाते हैं और उसे फॉलो करते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
फिजिक्स वाला की ये बातें आपको सही तरीके से परीक्षा की तैयारी करने में मदद करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ