PhysicsWallah में मिलेगा घर बैठे नौकरी करने का मौका, ग्रेजुएट करें अप्लाई


By Mahima Sharan06, Aug 2024 09:48 AMjagranjosh.com

फिजिक्स वाला भर्ती

अगर आप फैकल्टी के तौर पर नौकरी चाहते हैं और आपके पास जरूरी योग्यताएं भी हैं तो आप 'फिजिक्स वाला' में आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों की खास बात यह है कि ये आपको घर से काम करने का मौका देंगी, यानी ये वर्क फ्रॉम होम जॉब है।

सुनहरा मौका

शिक्षकों की ये भर्ती ऑनलाइन शिक्षकों के लिए है। अगर आपकी संबंधित विषय पर पकड़ है और जरूरी शिक्षा भी हासिल कर ली है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन विषयों के विशेषज्ञों की जरूरत

फिजिक्स वाला में फैकल्टी की भर्तियों के लिए जिन विषयों के विशेषज्ञों की जरूरत है वो इस प्रकार हैं- विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान।

क्लास

बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना होगा।

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही उसके पास 2 से 4 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।

डेमो देना होगा

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना एक वीडियो भी अपलोड करना होगा। इस वीडियो में उसे बताना होगा कि वह बच्चों को कैसे पढ़ाएगा।

योग्यता रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Bangladesh Ex PM Sheikh Hasina’s Education And Political Career