बिना बुरे बने 'ना' कहने के तरीके


By Mahima Sharan21, Jan 2025 04:51 PMjagranjosh.com

किसी काम के लिए न कैसे कहें

ज्यादातर लोगों की समस्या होती है कि वे लोगों को 'न' नहीं कह पाते और फिर मजबूरी में उन्हें दूसरों का मन रखने के लिए उस काम को करना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें लगता है मना करने से सामने वाले को बुरा लग सकता है, लेकिन 'न' बोलने के कई प्रभावी और प्यारे तरीके भी होते हैं, जिससे सामने वाले को बुरा न लगें।

प्रशंसा व्यक्त करें:

मैं प्रस्ताव में इसकी सराहना करता हूं, लेकिन अभी मेरे पास और भी कमिटमेंट हैं जिसे मुझे पूरे करने हैं।

काम को रि-शेड्यूल करने के लिए कहें

किसी को प्यार से चीजें मना करने के लिए आप कह सकते हैं कि मैं अभी नहीं कर सकता, लेकिन शायद किसी और समय मैं आपका यह काम कर दूं।

अपने कारण को साफ तरीके से बताएं

अगर आप अपने जरूरी कामों को लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं, तो बिना झिझक अपनी समस्या उन्हें बताएं। उन्हें बताएं कि आप क्या करने में व्यस्त है।

मैं उस कार्य को करने में कंफर्टेबल नहीं हूं:

अगर कोई काम आपकी नैतिकता से बाहर है, तो साफ शब्दों में विनम्रता से उन्हें मना करें।

कहें कि आप व्यस्त हैं:

मुझे खेद है, मैंने पहले ही किसी और चीज़ के लिए कमिटमेंट कर चुका हूं।

इस तरह से आप विनम्रता के साथ लोगों को काम के लिए मना कर सकते है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Over Thinking से डील करेंगी ये जापानी टेक्निक्स