घंटों पढ़ना है बेवकूफी, Pomodoro Technique से करें स्मार्ट स्टडी
By Mahima Sharan22, Feb 2024 02:37 PMjagranjosh.com
बच्चों का स्टडी पैटर्न
सभी बच्चे एक दूसरे से अलग है, इसलिए उनके पढ़ने का तरीका भी एक दूसरे से अलग होता है। कोई लगातार घंटों तक बैठ कर पढ़ाई करता हैं, तो कोई ब्रेक ले ले कर। ज्यादातर पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्चे घंटों तक पढ़े।
लगातार घंटों तक पढ़ना
वैसे तो सभी अपने सहुलियत के हिसाब से पढ़ना पसंद करते हैं, लेकिन लगातार घंटों पढ़ते रहना सभी के बस की बात नहीं है। पढ़ने के लिए कुछ आसान तरीके भी होते हैं जो आपको सभी कॉन्सेप्ट को झट से याद करने में मदद कर सकते हैं।
ये टेक्निक आएगी काम
अगर आपसे भी घंटों तक एक ही जगह पर चिपक कर पढ़ना नहीं पसंद है, तो परेशान न हो आज हम आपके लिए एक ऐसी टेक्निक लेकर आए हैं, जो आपकी इस समस्या को दूर कर देगा। इस टेक्निक की मदद से आप बिना थके कुछ ही समय में अपना सिलेबस पूरा कर लेंगे।
पोमोडोरो तकनीक
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पोमोडोरो तकनीक की। यह तकनीक खासतौर पर उन लोगों के लिए रामबाण साबित है जिन्हें काम टालने की आदत होती है। अगर आप ज्यादा देर तक बैठ कर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं है तो यह पोमोडोरो तकनीक पूरी तरह आपके लिए है।
टाइम मैनेजमेंट ट्रिक
बता दें कि पोमोडोरो तकनीक एक टाइम मैनेजमेंट ट्रिक है, जिसकी खोज 80 के दशक में फ्रांसेस्को सिरिलो ने की थी। पोमोडोरो तकनीक आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। इस तकनीक को अपनाने से आपका दिमाग बिना थके कोई भी काम आसानी से पूरा कर सकता है।
पोमोडोरो तकनीक का उपयोग कैसे करें?
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपनी पढ़ाई के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा। मान लीजिए आपको किसी विषय के 4 चैप्टर तैयार करना हैं। ऐसे में अब आप 25 मिनट तक लगातार पढ़ाई करने बैठे और फिर 25 मिनट के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें।
आसानी से कर सकते हैं पढ़ाई
25 मिनट के स्टडी और 5 मिनट के ब्रेक के 1 सत्र को मिलाकर 1 पोमोडोरो पूरा किया जाता है। इस तरह आप लगातार 3 से 4 पोमोडोरो पूरे कर लें। लगभग 3 से 4 पोमोडोरो पूरा करने के बाद 15 से 30 मिनट का लंबा ब्रेक लें। इस टेक्निक से आप आसानी से 4 चैप्टर पूरा कर लेंगे।
कैसे होता है फायदा?
हमारा दिमाग किसी भी काम में लगातार फोकस नहीं कर सकता। हमारे दिमाग को एक समय के बाद आराम की जरूरत होती है। नियमित आराम से बच्चों का फोकस बढ़ता है साथ ही सोचने-समझने की क्षमता और याददाश्त भी तेज होती है।
अगर आपको भी घंटो तक पढ़ने में मुश्किल होती हैं, तो यह पोमोडोरो टेक्निक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ