आपका हर दिन पॉजिटिव बनाएंगे ये कोट्स
By Priyanka Pal
09, May 2024 06:00 AM
jagranjosh.com
ये कोट्स जीवन को सकारात्मकता और उत्साह से भरने में मदद कर सकते हैं। आपका हर दिन पॉजिटिव बनाएंगे ये कोट्स।
सुख
जीवन में सुख और दुख का आना-जाना लगा रहता है। जो व्यक्ति दुख के समय में भी सकारात्मक रहता है, वही सुख और शांति के साथ जी पाता है।
पॉजिटिव
नकारात्मकता की वजह से अशांति बढ़ने लगती है और जीवन मुश्किल लगने लगता है। इसीलिए हालात चाहे जैसे रहें, हमें अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी चाहिए।
गुस्सा
गुस्सा करना कभी भी सही नहीं होता, यह आपके साथ - साथ दूसरों का नुकसान करता है। हमेशा गुस्से में शांत रहने की कोशिश करें।.
सीख
असफलता उस इंसान को नहीं हरा सकती, जो निरंतर प्रयास करता रहता है। फेल वही होता है जो दुबारा कोशिश तक नहीं करना चाहता।
विश्वास
विश्वास रखिए, क्योंकि हर रात के बाद सूरज उगता है। सूरज का उगना और रात का हो जाना ये इस बात की निशानी है कि जीवन में आगे बढ़ते रहना जरूरी है।
जिद्द
अमिताभ बच्चन कहते हैं, जितना बड़ा सपना उतनी ही बड़ी जिद्द और मेहनत की जरूरत होती है।
सक्सेस
हर कोई समस्याओं से गुजरता है, लेकिन विजयी वह होता है जो समस्याओं का सामना करता है और उन्हें पार करता है।
ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Steve Jobs Inspiring Quotes For Students
Read More