बोर्ड स्टूडेंट को मोटिवेट करेंगे ये प्रेरण विचार


By Mahima Sharan16, Feb 2024 06:33 PMjagranjosh.com

मोटिवेशनल कोट्स

बोर्ड एग्जाम शुरू हो चुकी है ऐसे में बच्चों पर कई तरह का प्रेशर होता है। अगर आपको भी एग्जाम का डर सता रहा है, तो यहां कुछ मोटिवेशनल कोट्स दिए गए हैं, जो आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करेंगे।

भविष्य का पासपोर्ट

शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है, क्योंकि कल उन्हीं का है जो आज इसकी तैयारी करते हैं। इसलिए किसी भी हालत में अपनी पढ़ाने से हार नहीं माने और न ही उससे समझौता करें। छात्र जीवन में पढ़ाई बहुत महत्व रखता है।

गलतियों से न डरे

सबसे सफल व्यक्ति भी गलतियां करता है। जीवन की असफलताओं से सीखने की प्रक्रिया आसान नहीं है, लेकिन यह आपके छात्रों के लिए अनुभव करने वाली एक अच्छी बात हो सकती है।

हार से न डरे

कभी भी आउट होने के डर को गेम खेलने से न रोकें। जब तक आप प्रयास नहीं करेंगे कुछ भी हालिस नहीं होगा, तो अगर जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो प्रयास जरूर करें। हारने के डर से पिछे भागना समझदारी नहीं है।

काम को टालना

शुरुआत में काम टालना एक आसान बहाना लग सकता है, लेकिन जल्द ही यह एक छात्र की सबसे बड़ी कमजोरी बन सकती है। यह उत्पादकता के रास्ते में आ जाता है और व्यस्त समय के दौरान अधिक तनाव पैदा कर सकता है।

कैसे मिलती है सफलता

प्रतिभा 10% प्रेरणा, 90% पसीना है। इसका मतलब है कि कुछ हासिल करने के लिए  सबसे पहले अपने मन में उसके लिए प्रेरणा जगाए। फिर उनसे अपने बेस्ट दें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको विजय होने से कोई नहीं रोक सकता।

खुद को कम न समझे

आप जितना विश्वास करते हैं उससे अधिक साहसी हैं, आप जितना दिखते हैं उससे कहीं अधिक मजबूत हैं और आप जितना सोचते हैं उससे कहीं अधिक चतुर हैं। इसलिए कभी भी खुद की तुलना दूसरों से नहीं करें।

यह कोट्स आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण देंगे।  शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Top 5 Motivational Autobiographies For Students