दिमाग को रिएक्टिव करेंगे ये टेक्निक


By Mahima Sharan07, Jan 2025 12:03 PMjagranjosh.com

दिमाग को एक्टिव करने के तरीके

छोटे हो या बड़े ज्यादातर लोगों की यही शिकायत होती है कि वे बहुत ही काम से ऊब जाते हैं, या फिक एक समय के बाद उनका काम चीजों को प्रोसेस करना बंद कर देता हैं। वैसे तो यह आम समस्या है, लेकिन इससे आपके काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। आज हम आपको कुछ टेक्निक बनाएंगे, जिसकी मदद से आप अपने दिमाग को रिएक्टिव कर पाएंगे।

नए स्किल्स सीखें

मस्तिष्क के विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नए कौशल को अपनाएं। जब आप कुछ नया सीखते हैं, तब आपका दिमाग तेजी से प्रोसेस करता है।

छोटे ब्रेक

ध्यान रखें की मनुष्य के दिमाग को थोड़े आराम की आवश्यकता होती है। जब आप लंबे समय तक बिना रुके कार्य करते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव दिमाग पर पड़ता है और एक समय के बाद हमारा दिमाग थक जाता है। इसलिए बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेकर खुद को सुपरचार्ज करना बेहद ही जरूरी है।

लक्ष्य होना

आप तब-तक किसी दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते, जब-तक आपको यह नहीं पता हो कि आपकी मंजिल कहां है। इसलिए कार्य शुरू करने से पहले एक लक्ष्य निर्धारित करते। इससे आपको बिना थके आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

हाइड्रेटेड रहे

आपको बेशक यह छोटी सी बात लगे, लेकिन दिमाग को एक्टिव रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद ही जरूरी है। थोड़े-थोड़े समय में पानी या जूस से खुद सो पोषण दे, ताकि आपका दिमाग तेजी से दौड़ सके।

स्क्रीन टाइम को कम करना

जब भी हम बोर होते हैं, तब फोन लगाकर रील या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया आपका ध्यान भटका सकती हैं, इसके साथ ही ज्यादा सोशल मीडिया चलने से दिमाग पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्रेन की प्रोसेसिंग स्लो हो जाती हैं। अगर आप खुद को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो जितना हो सके उतना सोशल मीडिया को सीमित करें।

इन टेक्निक की मदद से आप अपने दिमाग को लंबे समय तक रिचार्ज रख सकते हैं। काम के बीच सो जाता है आपका दिमाग? इन टेक्निक से करें खुद को रिएक्टिव

काम को टालने की आदत से कैसे बचे?