मुश्किल सब्जेक्ट लगेंगे आसान, इन टिप्स से करें पढ़ाई


By Mahima Sharan09, May 2024 01:37 PMjagranjosh.com

मुश्किल सब्जेक्ट होंगे आसान

हर बच्चे के लिए कोई न कोई मुश्किल विषय जरूर होता है, जिसे पढ़ने में उन्हें बहुत प्रॉब्लम होती हैं। ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप मुश्किल से मुश्किल सब्जेक्ट भी आसानी से पढ़ सकते हैं।

टाइम मैनेजमेंट

परीक्षा की तैयारी करना उतना कठिन नहीं है जितना हम सोचते हैं। पढ़ाई करते समय सबसे पहले उन चीजों को पढ़ें जो आसान हों या जिन्हें आप पहले पढ़ चुके हों। परीक्षा के लिए पढ़ाई करते समय समय का समझदारी से उपयोग करें।

सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लें

किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको प्रत्येक विषय के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए और इसकी रूपरेखा तैयार की जाए। इससे यह समझना आसान हो जाता है कि हमारा कौन सा विषय मजबूत है और किस पर हमें अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

टाइम टेबल के अनुसार पढ़ें

सिलेबस को समझने के बाद आपको हर विषय को ध्यान में रखते हुए एक टाइम टेबल तैयार करना चाहिए। टाइम टेबल बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिन विषयों में आप कमजोर हैं, उनके लिए टाइम टेबल में अधिक समय लगाना चाहिए।

पढ़ाई के दौरान ब्रेक अवश्य लें

जब भी आप पढ़ने बैठें तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी लगातार पढ़ाई न करें। हर 1 घंटे में कम से कम 10 मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिए। इससे दिमाग को आराम मिलता है।

नोट्स अवश्य बनाएं

किसी भी टॉपिक को अच्छे से तैयार करने के लिए नोट्स बनाना बहुत जरूरी है। इसका एक फायदा यह है कि आप समय-समय पर इसका अभ्यास कर सकते हैं। और दूसरा फायदा यह है कि नोट्स बनाने से लिखने का अभ्यास भी हो जाता है।

हर टॉपिक का रिवीजन करें

यह ध्यान रखना चाहिए कि पूरा कोर्स परीक्षा से कम से कम एक महीने पहले पूरा हो जाना चाहिए। इससे प्रत्येक विषय को दोहराने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

इन टिप्स की मदद से आप किसी भी विषयों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Insanely Productive Habits To Adopt In 2024