स्क्रीन टाइम कम नहीं हो रहा है? 1 बार अपनाकर देखें ये तरीके
By Mahima Sharan14, Jan 2025 01:21 PMjagranjosh.com
नोटिफिकेशन बंद करें
गैर जरूरी और बहुत सारी नोटिफ़िकेशन ध्यान भटकाने का काम कर सकती हैं जो हमें हर कुछ मिनटों के बाद फोन की ओर खींचती हैं, इसलिए नोटिफिकेशन बंद करने का प्रयास कर सकते हैं।
कंट्रोल सेट करें
फ़ोन में ऐसी सुविधाएं होती हैं जिनमें आप कुछ ऐप्स के लिए समय सीमा निर्धारित कर सकते हैं और फिर आप उन्हें नहीं खोल सकते। यह ऑप्शन आपको ध्यान भटकाने से बचाता है।
खाते समय फोन न चलाएं
फ़ोन के बिना खाएं अपने भोजन का आनंद लेना सीखें। हम में से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि खाते वक्त फोन चलाना, जिससे पता ही नहीं चलता की कितना समय बर्बाद हो रहा है। इसलिए आपको भोजन करते समय फ़ोन का उपयोग करने से बचना चाहिए।
डिवाइस फ़्री ज़ोन बनाएं
अपने घर में कुछ जगहों को 'डिवाइस फ़्री ज़ोन' के रूप में तय करें, जहां आप किसी भी डिवाइस का उपयोग नहीं करेंगे, इससे संतुलन बनाने और अपने परिवार के साथ बेहतर संबंध बनाने को बढ़ावा मिलेगा।
टेक्स्ट पर बात करने की बजाय कॉल को प्राथमिकता दें
टेक्स्ट पर बात करने से बहुत समय बर्बाद हो सकता है और आपका स्क्रीन टाइम भी बढ़ जाता है। इसके बजाय कॉल पर बातचीत करने का ऑप्शन चुनें।
अपने शौक पर ध्यान दें
अपने ऑफ़लाइन शौक जैसे पढ़ना, कला, बागवानी, जिम या ऐसी किसी भी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें जिसमें स्क्रीन शामिल न हो।
इन तरीके से आप अपने फोन की लत से छुटकारा पा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ