राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित
By Priyanka Pal15, Mar 2024 12:41 PMjagranjosh.com
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 12 मार्च, 2024 को मॉरिशस यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपाधि उन्हें अपने तीन दिन के दौरे के दौरान दी गई है।
मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस में शामिल होने वालीं 6वीं भारतीय बनीं हैं। इस बैठक का उद्देश्य भारत-मॉरीशस साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करना था।
उपहार
द्रौपदी मुर्मू ने अपनी यात्रा के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ को एक RuPay कार्ड गिफ्ट किया। इस RuPay कार्ड को हाल ही में मॉरीशस में लॉन्च किया गया था।
भारत के संबंध
विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार 1968 में स्वतंत्रता हासिल करने के बाद मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम ने अपने मुल्क की विदेश नीति में भारत को अहम स्थान दिया है। भारत से मॉरीशस के लिए पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात बड़े पैमाने पर होता है।
महत्व
साल 2015 में अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद महासागर को सुरक्षित, और किसी भी चुनौती से मुक्त बनाने के लिए मॉरीशस-भारत सहयोग का आवाहन किया था।
हस्ताक्षर
तब से दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
रिश्ते
दोनों नेताओं ने देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बैठक के दौरान बातचीत भी की।
ऐसे ही करेंट अफेयर, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
पीएम की नमो ड्रोन दीदी स्कीम में क्या है खास? जानिए