By Mahima Sharan23, Jul 2024 03:23 PMjagranjosh.com
ऐसे करें पढ़ाई
पढ़ाई का मतलब सिर्फ़ पाठ के कुछ हिस्से या लाइन को याद करना नहीं है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं।
चुप न बैठें
कभी-कभी मौन एक आरामदायक माहौल को बढ़ावा देने में योगदान दे सकता है और आप आसानी से सो सकते हैं। इसलिए बोल कर पढ़ना सीखें, इससे आपको आलस नहीं आएगा।
ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर
कोई भी ऐसा उपकरण जो आपका मनोरंजन कर सकता है, आपका ध्यान भटका सकता है। पढ़ाई करते समय तकनीक का इस्तेमाल न करना बेहतर है।
अधिक लिखें
हम सभी को लिखने और याद करने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम लिखते हैं तो हम एक ही विषय को कई बार देखते हैं और इसके लिए पूरा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ऐसे करने से आपको चीजों को याद रखने में आसानी होती है।
अपने आप पर पैटर्न का एनलाइज करें
खुद के प्रति सच्चे रहें और देखें कि आपको एक ही कार्य को पूरा करने में कितना समय लगता है। क्या आप वास्तव में ध्यान केंद्रित कर रहे हैं या फिर पढ़ाई से भाग रहे हैं।
छोटे ब्रेक लें
लंबे ब्रेक लेना और ब्रेक न लेना दोनों ही पढ़ाई के दौरान दक्षता खोने का कारण हैं। छोटे ब्रेक लेने से आप बोरियत के चक्र को तोड़ सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप भी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ