अच्छे तरीके से पढ़ने के ये हैं असरदार तरीके


By Mahima Sharan06, Sep 2024 05:33 PMjagranjosh.com

पढ़ने के असरदार तरीके

अगर आप अपने पढ़ाई के तरीकों में बदलाव लाना चाहते हैं, तो यहां 100 प्रतिशत असरदार टिप्स दिए गए हैं।

समय-समय पर दोहराना

चीजों को लंबे समय तक याद रखना मुश्किल होता है। इसलिए कुछ दिनों के अंतराल में रिवीजन के लिए समय निकाले। ऐसा करने से आपको किसी भी चीज को रटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एक्टिव रिकॉल

नोट्स की रिवीजन करने के बजाय चीजों को रियल लाइफ से जोड़ने का प्रयास करें। यह टेक्निक स्मृति को सुधारने का काम करती है।

अंतर-अध्ययन

पढ़ाई करते वक्त अलग-अलग सब्जेक्ट और स्किल्स को मिलाने की कोशिश करें। इससे प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

खुद को समझाएं

चीजों को याद करने का सबसे सरल और असरदार तरीका है उसे खुद को समझाना। खुद को एक टीचर की तरह एक्सप्लेन करें। ऐसा करने से आपके सारे कॉन्सेप्ट क्लियर होते हैं।

लक्ष्य निर्धारण

प्रेरणा बनाए रखने और प्रगति को ट्रैक करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। बड़े कार्यों को छोटे, उद्देश्यों में बांटे।

इन टिप्स की मदद से आप भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Top 6 Qualities That Will Make You A Great Team Player