साइकोलॉजी के अनुसार, वर्किंग प्लेस पर ऐसे सुधारिए बोल-चाल


By Priyanka Pal14, Sep 2024 03:30 PMjagranjosh.com

वर्कप्लेस पर कम्यूनिकेशन को प्रभावी बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है, यह मजबूत संबंध बनाने, टीमवर्क को बढ़ाने और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए जरूरी है। आगे जानिए वर्कप्लेस पर अपने कम्यूनिकेशन कौशल को बेहतर बनाने के साइकोलॉजिक टिप्स।

ध्यान से सुनना

एक्टिव तरीके से सुनने में पूरा ध्यान देना, आंखों से संपर्क बनाए रखना इसी के साथ समझ आने पर सिर का हिलाना जरूरी है। जिससे सामने वाले को यह महसूस हो सके कि अपको समझ आ रहा है।

सकारात्मक भाषा

अपने जवाबों को सकारात्मक भाषा में प्रस्तुत करें और समस्याओं के बजाय समाधानों पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि आप खुले और रचनात्मक माहौल बना सकें।

सहानुभूति

दूसरों की भावनाओं और दृष्टिकोण को स्वीकार करके सहानुभूति दिखाने से विश्वास बढ़ता है और अच्छे से बातचीज बढ़ाने में मदद मिलती है।

सवाल पूछें

खुले सवाल पूछकर सामने वाले को जवाब देने के लिए मोटिवेट करें, इससे आपको अधिक जानकारी इकट्ठा करने में हेल्प मिलेगी और दोस्तों को अपने विचार सांझा करने का अवसर मिलेगा।

आवाज

अपनी आवाज को हमेशा धीमा रखें, विवादों को सुलझाते समय शांत और दृढ़ लहजे का प्रयोग करना। सपोर्ट करते हुए गुस्से से बोलना इस बात पर प्रभाव डालता है कि आपका संदेश किस तरह हासिल हुआ है।

बॉडी लैंग्वेज

दोस्तों की शारीरिक भाषा को दोहराने से तालमेल बनाने में हेल्प मिलती है और बातचीत के दौरान उन्हें अधिक सहज और जुड़ा हुआ महसूस होता है।

जवाब देने से पहले रूकें

जवाब देने से पहले कुछ देर रूकने से गलतफहमी दूर होती है और आपको ज्यादा विचारशील और प्रभावी उत्तर तैयार करने का समय मिलता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 6 Signs Of Genuine People As Per Psychology