साइकोलॉजिस्ट और थेरेपिस्ट में क्या अंतर है? जानिए


By Priyanka Pal18, Feb 2025 11:30 AMjagranjosh.com

साइकोलॉजिस्ट और थेरेपिस्ट के बीच क्या अंतर है? दोनों में समानताएं क्या हैं? हमें किसकी जरूरत होती है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए

साइकोलॉजिस्ट और थेरेपिस्ट

कुछ साइकोलॉजिस्ट खुद को थेरेपिस्ट, साइकेट्रिस्ट या साइकोथेरेपिस्ट कहते हैं। वहीं कुछ खुद को काउंसलर बताते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे मेंटल हेल्थ के लिए किसका चुनाव बेहतर है।

साइकोलॉजिस्ट

साइकोलॉजिस्ट रिसर्च के माध्यम से समस्या की गहराई में जाकर इलाज करते हैं। थेरेपिस्ट और काउंसलर इलाज में व्यावहारिक नजरिए को प्राथमिकता देते हैं।

साइकोलॉजिस्ट की डिग्री

कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, पीएचडी या डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर चुके लोग साइकोलॉजिस्ट होते हैं।

थेरेपिस्ट

थेरेपिस्ट काउंसलिंग के जरिए इलाज करते हैं और इनके पास भी दवा प्रिस्क्राइब करने का लाइसेंस नहीं होता।

साइकेट्रिस्ट

सिर्फ क्लिनिकल साइकेट्रिस्ट के पास मरीजों को दवा लिखने का लाइसेंस होता है। वे पेशेंट की गंभीरता को देखते हुए दवा दे सकते हैं।

साइकोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट

साइकोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट हाईली एजुकेटेड कहे जाते हैं और लंबी ट्रेनिंग करते हैं। उनका फोकस गहरे मेंटल प्रॉब्लम्स, जैसे डिप्रेशन, एंग्जाइटी और मेंटल प्रॉब्लम्स पर होता है।

थेरेपिस्ट के पास कब जाएं?

थेरेपिस्ट रिश्ते में तनाव, शोक, सेल्फ-रिस्पेक्ट में कमी और सामान्य जीवन की अन्य समस्याओं का इलाज करते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 8 Books Billionaires Like Bill Gates and Elon Musk Recommend