Allu Arjun: साउथ में धमाल मचाने वाले अल्लू अर्जुन कितने तक पढ़े हैं?
By Priyanka Pal08, Apr 2024 01:24 PMjagranjosh.com
अल्लू अर्जुन
साउथ में ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सबसे बड़े स्टार हैं अल्लू अर्जुन। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने बलबूते पर पॉपुलर होने वाले आपके चहेते स्टार अल्लु अर्जुन की एजुकेशन यहां जानिए।
ब्लॉकबस्टर
फिल्म पुष्पा : द राइज से दुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल करने वाले एक्टर का जन्म मद्रास में फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद और निर्मला के घर हुआ था।
स्कूलिंग
अल्लू अर्जुन चेन्नई में पले - बढ़े और फिर 20 साल की उम्र में हैदराबाद चले गए। उन्होंने अपनी स्कूलिंग चेन्नई के सेंट पैट्रिक स्कूल से की है।
ग्रेजुएशन
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अल्लू अर्जुन ने MSR कॉलेज, हैदराबाद से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है।
फिल्मी करियर
8 अप्रैल 1982 को जन्मे अल्लू ने मात्र 2 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर लिया था। उनकी पहली फिल्म 1985 में रिलीज हुई, जो कि चिरंजीवी स्टारर विजेता थी।
सुपरस्टार
साल 2004 में रिलीज हुई अल्लु अर्जुन के करियर की दूसरी फिल्म आर्या से ही वह सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया था। 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 30 करोड़ रुपए कमाए।
सक्सेस
अल्लु अर्जुन की सबसे ज्यादा प्रसिद्धी पाने वाली फिल्मों को हिंदी में डबिंग के बाद काफी प्यार मिला। बॉलीवुड और साउथ के बहुत से फेन्स का दिल जीतने वाले अनोखे स्टार्स में से एक हैं अल्लु अर्जुन।
नेशनल अवॉर्ड
पुष्पा: द राइज से अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। वो तेलुगु सिनेमा के इतिहास के पहले एक्टर हैं जिन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा फिल्म के लिए अल्लू ने फिल्मफेयर साउथ और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
ऐसी सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।