By Mahima Sharan09, Sep 2024 11:27 AMjagranjosh.com
मोटिवेशनल विचार
हम सभी के जीवन में एक ऐसा समय आता है, जब हम बहुत ही निराश महसूस करते हैं। ऐसे समय को अपनी नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण रखना और खुद को प्ररित करना बेहद ही जरूरी है। यहां कुछ प्रेरक विचार दिए गए हैं, जो आपके खोए आत्मविश्वास को लौटाएंगे।
साहस
बड़े होने और जो आप वास्तव में हैं, वह बनने के लिए साहस की आवश्यकता होती है। बड़ा केवल उम्र से नहीं बल्कि अपनी काबिलियत से बनना चाहिए।
आत्म-मूल्य
आपका आत्म-मूल्य आपके द्वारा निर्धारित होता है। आपको किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए कि कोई आपको बताए कि आप कौन हैं और आपको क्या करना है।
कुछ भी असंभव नहीं है
कुछ भी असंभव नहीं है। शब्द ही कहता है 'मैं संभव हूं! इसलिए कभी भी हार न मानें। ध्यान रखें मेहनत का फल मीठा होता है, हां इसमें थोड़ा समय जरूर लगता है।
जीवन के फैसले
हम सभी के पास दिमाग है। अब यह हमारे ऊपर है कि हम उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। सही और गलत रास्ता चुनना आप पर निर्भर करता है। इसलिए किसी भी फैसले को लेने से पहले हर पहलुओं पर विचार करें।
परिवर्तन जरूरी है
परिवर्तन लाने के लिए, आपको पहला कदम उठाने से नहीं डरना चाहिए। जब हम प्रयास करने में विफल होते हैं तो हम जीवन से असफल हो जाते हैं।
हमारे सपने
हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हमारे पास उन्हें पूरा करने का साहस हो। इसलिए कभी भी हिम्मत न हारे। अपने सपनों को साकार करने के लिए हमें हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए।
अवसर की तलाश
आपने हिन्दीं की वो कहावत तो सुनी होगी आपदा में अवसर ढूंढना। इसलिए बैठकर अवसरों के आने का इंतज़ार न करें, बल्कि अभी जो समय आपके पास है उन्हें असवर बनाएं।
चैंपियन लोगों की आदतें
चैंपियन तब तक खेलते रहते हैं जब तक वे सही नहीं हो जाते। इसलिए लगातार मेहनत करते हैं। याद रखें आपको जीतना है।
आप बेस्ट हैं
जब भी आप खुद को निराशा में पाए, तब अपने बारे में कुछ अच्छी बातें कहै। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होता है। आपको हमेशा खुद से कहना चाहिए 'मैं यह कर सकता हूं'।
ये प्रेरक विचार आपका मनोबल बढ़ाएंगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ