Rahul Gandhi और Priyanka में ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन?


By Prakhar Pandey02, Mar 2023 01:56 PMjagranjosh.com

पढ़ा-लिखा

आइए जानते हैं कि सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा में कौन हैं ज्यादा पढ़ा-लिखा?

राहुल और प्रियंका

राहुल गांधी इस समय केरल के वायनाड से सांसद हैं जबकि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं।

जन्म

प्रियंका के बड़े भाई राहुल का जन्म 19 जून 1970 में हुआ था वहीं प्रियंका का 12 जनवरी 1972 को जन्मी थी।

शिक्षा

राहुल गांधी ने अपनी पढ़ाई बचपन में मॉर्डन स्कूल दिल्ली से की थी लेकिन 1984 में इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिक्योरिटी वजहों के चलते उनका दून स्कूल में एडमिशन करवाया गया था।

स्टीफन कॉलेज, दिल्ली

1989 में राहुल ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें 1990 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी भेज दिया गया था।

राजीव गांधी की हत्या

1991 में राजीव गांधी की हत्या के चलते फिर एक बार सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी छोड़नी पड़ी। जिसके बाद 1991-1994 तक उन्होंने फ्लोरिडा के लॉरेंस कॉलेज से पढ़ाई की।

लॉरेंस कॉलेज

राहुल ने फ्लोरिडा के लॉरेंस कॉलेज से आर्ट्स विषय में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया फिर 1995 में उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री हासिल की।

प्रियंका की शुरुआती शिक्षा

प्रियंका ने भी अपनी पढ़ाई की शुरुआत राहुल के साथ साल मॉर्डन स्कूल से की थी, जिसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते 1984 में वह देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल चली गई।

डिग्री

आगे की पढ़ाई प्रियंका ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी कॉलेज दिल्ली से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हैं। आगे चलकर 2010 में उन्होंने बौद्ध अध्ययन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है

चन्द्रगुप्त मौर्य के बारे में ये रोचक तथ्य जानते हैं आप?