इंडियन रेलवे में निकली बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल्स
By Mahima Sharan31, Aug 2023 03:00 PMjagranjosh.com
रेलवे भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। जिसके मुताबिक सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के हजारों पद भरे जाएंगे।
आधिकारिक साइट
इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
लास्ट डेट
अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है इन पदों के लिए उम्मीदवार 28 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
कुल पद
अपरेंटिस के 2409 पद, मुंबई क्लस्टर के 1649 पद, पुणे क्लस्टर के 152 पद, सोलापुर क्लस्टर के 76 पद, भुसावल क्लस्टर के 418 पद और नागपुर क्लस्टर के 114 पद भरे जाने हैं।
योग्यता
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए.
चयन
इन पदों पर उम्मीदवार के चयन के लिए मेरिट सूची मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) + जिस ट्रेड में अप्रेंटिसशिप करनी है उसमें आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7 हजार रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा.