Rajasthan Diwas 2024: राजस्थान से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें जानिए


By Priyanka Pal30, Mar 2024 02:34 PMjagranjosh.com

राजस्थान दिवस

1949 में आज के ही दिन 19 सियासतों और 3 ठिकानों को मिलाकर राजस्थान की स्थापना की गई थी। इसकी स्थापना करने में साढ़े साल तक का समय लगा था।

कितने साल का हुआ राजस्थान

राजस्थान आज 75 साल का हो गया है। आजादी से पहले इसे राजपूताना के नाम से भी जाना जाता था।

सबसे बड़ा राज्य

भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है राजस्थान। इसे जर्मनी जितना बड़ा माना जाता है। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,42,239 वर्ग किमी है।

राजाओं की भूमि

आजादी से पहले राजस्थान को राजपुताना नाम इसलिए दिया गया। क्योंकि विभिन्न राजाओं ने यहां शासन किया है इसलिए इसे राजाओं की भूमि कहा जाता है।

हिल स्टेशन

माउंट आबू समुद्र तल 1,722 मीटर की दूरी पर मौजूद है, जो अरावली का सबसे ऊंचा स्थान भी है। यह राज्य पुराने किलों और महलों की वजह से जाना जाता है।

रेगिस्तान

रेगिस्तान का थार विश्व का 17वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है, जिसका 60 प्रतिशत भाग राजस्थान है।

नदी

राजस्थान की लूनी नदी अपने खारे पानी के लिए जानी जाती है। इसका नाम संस्कृत शब्द लवनवती के नाम पर रखा गया। जिसका अर्थ है खारी नदी।

ऊंट महोत्सव

बीकानेर ऊंट महोत्सव हर साल जनवरी के महीने में 2 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है और इस त्योहार की सारी व्यवस्था राजस्थान के पर्यटन विभाग के अधीन है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

All About Bharat Ratna: Check Criteria And Winner List