By Priyanka Pal09, Nov 2024 01:50 PMjagranjosh.com
हाई परफॉमर दूसरों से ऐसा क्या अलग करते हैं, जिनसे वह लाखों की भीड़ में सबसे अलग दिखते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए हाई परफॉमर की कुछ 7 आदतों के बारे में।
संचार कौशल
वे कई अलग – अलग लोगों से बात कर सकते हैं और सहकर्मियों से लेकर बॉस तक सभी से जुड़ने के लिए अपने बात करने के तरीके को बदल सकते हैं। उनका अपनी बात को क्लियर तरीके से कहने का स्टाइल दूसरों से अलग होता है।
सहानुभूति
हाई परफॉमर का स्वभाव दूसरों की देखभाल करना, आसानी से संपर्क करने योग्य बनाता है। जिससे एक दोस्तान माहौल बनाता है जहां हर कोई मूल्यवान महसूस करता है।
चीजों को सरल बनाना
कठिन से कठिन समस्याओं को सरल भागों में तोड़ने में कुशल होते हैं। यह क्षमता उन्हें जल्दी से निर्णय लेने और समाधान को स्पष्ट रूप से समझाने में मदद करती है। यह प्रतिभा विशेष रूप से ज्यादा दबाव वाली स्थितियों में उपयोगी होती है।
जागरूकता
वे जानते हैं कि कब अपने कौशल का उपयोग करना है और कब मदद या फीडबैक मांगनी है। यह सेल्फ अवेयर उन्हें अपने काम और जीवन में सुधार करने में स्मार्ट बनाती है।
काम पूरा करना
वे हमेशा समय सीमा को पूरा करते हैं और अच्छी क्वालिटी वाला काम करते हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठता बढ़ती है। काम पूरा करने की उनकी क्षमता उन्हें टीम के साथियों से भरोसा दिलाती है।
बोलना
वे सवाल पूछते हैं और गंभीरता से सोचते हैं, साहस और ईमानदारी दिखाते हैं। बोलने क यह इचअछा बेहतर परिणाम देती है और एक निष्पक्ष काम उनका माहौल बनाने में मदद करता है।
भावनाओं पर नियंत्रण
वे भावनाओं को अच्छी तरह से हैंडल करना जानते हैं। कठिन परिस्थितियों के दौरान शांत रहते हैं और संघर्षों को प्रभावी ढंग से हल कर सकते हैं। तार्किक विकल्प बना सकते हैं जो सभी की मदद करते हैं। उनकी भावनात्मक स्थिरता दूसरों के लिए सुरक्षित माहौल बनाती है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।