केवल एशिया में पाई जाती हैं ये दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियां


By Mahima Sharan03, Dec 2024 03:39 PMjagranjosh.com

दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियां

आज हम आपको कुछ ऐसे वन्यजीव प्रजातियों के बारे में बताएंगे, जो केवल एशिया में ही पाए जाते हैं।

बोर्नियन ऑरंगुटान

बोर्नियो अपना अधिकांश जीवन पेड़ों पर बिताता है। वैसे तो ये केवल एशिया में ही पाए जाते हैं, लेकिन कटने जंगलों ने इनकी आबादी को काफी कम कर दिया है।

चीनी पैंगोलिन

चीनी पैंगोलिन दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। ये अपने प्रोटेक्टिव सेल्स के लिए जानें जाते हैं और उन्हीं से अपनी रक्षा भी करते हैं।

गंगा नदी डॉल्फिन

यह मीठे पानी की डॉल्फिन, जो गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों में पाई जाती है। यह अंधी होती हैं और इकोलोकेशन का उपयोग करके चीजों को नेविगेट करती है।

इरावदी डॉल्फिन

यह साउथ-ईस्ट एशिया में पाई जाती हैं। उनकी आबादी अब बेहद ही कम बची हैं। आने वाले समय में पूरी संभावना है कि उनकी प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी।

जावन राइनो

जावन राइनो केवल इंडोनेशिया में ही पाए जाते हैं, जो कि विलुप्त होने वाले प्रजातियों की लिस्ट में आते हैं। बता दें कि ये धरती पर सबसे दुर्लभ और बड़ा मैमल है।

इन जानवरों की आबादी धरती से विलुप्त होती जा रही हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बीरबल भी हुआ फेल, क्या आपको दिखा 52