GK: डिग्री देते समय क्यों पहनाया जाता है काला कोर्ट और कैप?


By Mahima Sharan17, May 2023 05:05 PMjagranjosh.com

ड्रेस कोर्ड

आपने देखा होगा कि छात्रों को जिस दिन डिग्री दी जाती है उस दिन वे काला गाउन पहनते हैं और काली टोपी भी पहनते हैं।

सवाल

इस ड्रेस को देखकर कोई भी समझ सकता है कि इन छात्रों को डिग्री दी जा रही है, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल आता है कि ये ड्रेस क्यों पहनी जाती।

पुरानी संस्कृति

यह संस्कृति बहुत पुरानी है और वर्षों से छात्रों को ग्रेजुएशन के दिन इसी तरह के कपड़ों में शामिल होना पड़ता है।

कब से चल रहा है

इसके बारे में सटीक जानकारी देना मुश्किल है, लेकिन यह प्रक्रिया 12वीं और 13वीं शताब्दी में यूरोपीय विश्वविद्यालयों के गठन के समय से चली आ रही है।

कहां हुई शुरूआत

यह भी माना जाता है कि इस समारोह की शुरुआत पश्चिमी देशों में हुई और बाकी देशों ने उनकी नकल करके यही प्रथा शुरू की।

टोपी क्यों पहनते थे

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मुताबिक सबसे पहले काले गाउन का इस्तेमाल विद्वानों के मुंडा सिर को गर्म रखने के लिए किया जाता था।

शैक्षिक रूप

संस्थान के अनुसार धार्मिक पोशाक की शुरुआत 12वीं से 13वीं सदी के बीच हुई और बाद में यह धार्मिक से बदलकर शैक्षिक रूप में इस्तेमाल होने लगी।

Cyclone Mocha : क्यों और कैसे रखा जाता है चक्रवाती तूफानों का नाम ?