By Mahima Sharan10, Sep 2024 05:35 PMjagranjosh.com
बच्चे क्यों करते हैं गलत व्यवहार ?
पैरेंटिंग एक रोलर कोस्टर की तरह होता है। इसमें कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों के गलत व्यवहार से परेशान रहते हैं। आज हम आपको उन ट्रिगर आदतों के बारे में बताएंगे, जो बच्चों के व्यवहार पर गलत असर डालते हैं।
वे असहज महसूस करते हैं
छोटे बच्चों के पास यह बताने के लिए शब्द नहीं होते कि वे कितने असहज हैं। जब वातावरण में बच्चों को समस्या होने लगती है, तब वे गुस्से की रूप में अपनी भावनाओं को प्रकट करते हैं।
फीलिंग कंट्रोल न कर पाना
ज्यादातर बच्चों के साथ यह समस्या होती है कि वे अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं रख पाते। जब वे क्रोध, निराशा या उदासी जैसी मजबूत भावनाओं में होते हैं तो वे अक्सर बुरा व्यवहार करते हैं।
अत्यधिक नियंत्रण
बहुत कठोर पैरेंटिंग कभी-कभी उल्टी पड़ जाती है। पूरी संभावना होती है कि ऐसे बच्चे विद्रोही बन जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे अपने निर्णय खुद नहीं ले सकते।
मुश्किल कार्य
जब बच्चों को ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो उन्हें बहुत कठिन लगती हैं, तो वे हताश होकर ऐसा कर सकते हैं। बच्चे ऐसा ज्यादातर होम वर्क या पढ़ाई के दौरान करने हैं।
पेरेंट्स का ध्यान न मिलना
बच्चे कभी-कभी ध्यान आकर्षित करने के लिए भी ऐसा करते हैं। वे बुरा व्यवहार कर सकते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वे ऐसा करेंगे तो उन्हें उनके माता-पिता का ध्यान और प्रतिक्रिया मिलेगी।
बच्चों में अच्छी आदतों का विकास होना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
कॉलेज स्टूडेंट फाइनेंशियल प्रॉब्लम को ऐसे करें मैनेज