Renuka Jagtiani बनी भारत की नई अरबपति, नेटवर्थ सुनकर जाएंगे चौंक


By Mahima Sharan04, Apr 2024 01:53 PMjagranjosh.com

अमीर लोगों की लिस्ट

भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी हो गई है। इस साल फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में 25 नए नाम शामिल हुए हैं। इन नए नामों में लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ रेणुका जगतियानी भी शामिल हैं।

रेनुका जगतियानी

देश के 100 अमीर लोगों की सूची में 44वें स्थान पर मौजूद रेणुका की उम्र करीब 30 साल है। इन नए अरबपतियों में सबसे मशहूर नाम है रेनुका जगतियानी का, जो लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ हैं।

कुल संपत्ति

उनकी कुल संपत्ति $4.8 बिलियन आंकी गई है। रेणुका जगतियानी दुबई की मल्टी नेशनल कंज्युमर ग्रुप लैंडमार्क ग्रुप की अध्यक्ष और सीईओ हैं। इस समूह की स्थापना उनके दिवंगत पति मिकी जगतियानी ने की थी।

भारत से की है पढ़ाई

रेनुका जगतियानी के लीडरशिप में लैंडमार्क ग्रुप ने 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है। रेनुका ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है साथ ही उन्हें कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर

उन्हें 2007 में आउटस्टैंडिंग एशियन बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर और 2012 में बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर जैसे पुरस्कार मिल चुके हैं।

पति मिकी टैक्सी चलक थे

लैंडमार्क ग्रुप की स्थापना 1973 में रेणुका के पति मिकी जगतियानी ने की थी। मिकी कभी लंदन में टैक्सी चलाता था। बाद में वह बहरीन से दुबई चला गया। वहां लैंडमार्क ग्रुप की नींव मिक्की ने रखी थी।

रेनुका जगतियानी आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Easy Tricks To Increase Your Writing Speed