महिला सम्मान योजना का मिलेगा पूरा लाभ, इकट्ठा करें ये दस्‍तावेज


By Priyanka Pal08, Mar 2024 12:39 PMjagranjosh.com

सरकारी योजना

दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई है। अगर आप भी एक महिला हैं और इस योजना से हैं बेखबर! तो जरूर जान लिजिए अपने लिए यह महत्वपूर्ण खबर। आगे जानिए, आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए किन - किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत।

महिला सम्मान योजना

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार ने शुरू की है। इस योजना लाभ 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं उठा सकेंगी। इस आयु सीमा के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक महिला योजना का लाभ उठा सकती है।

राज्यभर में उठाए गए महिलाओं के लिए कदम

प्रत्येक राज्यों में महिलाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से समर्थन दिया जा रहा है। इसी के चलते वित्त मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है।

महिलाएं बनेंगी सशक्त

दिल्ली की महिलाओं के लिए यह घोषणा उनको सशक्त बनाने का काम करेगी। अब उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

योग्यता

जारी घोषणा के अनुसार इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार से किसी भी योजना के तहत पेंशन या सहायता नहीं मिल रही। जो सरकारी नौकरी नहीं कर रही। वह महिलाएं योग्य हैं जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी है।

दस्तावेज

दिल्ली की वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक इस योजना का लाभ वह महिला पात्र उठा सकती हैं। जिनके पास आधार विवरण, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और बैंक खाते का विवरण है।

कब मिलेगा लाभ

नौकरी करने वाली वह महिलाएं जिनकी सैलरी टैक्स के अंदर नहीं आती है। वह पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ अगले वित्तीय वर्ष से उठा सकेंगी।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

खेलो इंडिया के पदक विजेता को अब मिलेगी सरकारी नौकरी