कॉलेज छात्रों को कभी नहीं करनी चाहिए रिज्यूमे से जुड़ी ये 5 गलतियां
By Mahima Sharan03, Oct 2024 10:45 AMjagranjosh.com
रिज्यूम में होने वाली गलतियां
जाने-अनजाने में छात्र कई बार रिज्यूमे में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण से उन्हें जॉब या इंटर्नशिप पाने में मुश्किल होती है। यहां रिज्यूमे की कुछ गलतियों के बारे में बताया गया है-
खराब फ़ॉर्मेटिंग
अपने रिज्यूम में एक समान फ़ॉन्ट, स्पेलिंग और फॉर्मेटिंग का उपयोग करें। बहुत सारे अलग-अलग फ़ॉन्ट या फ़ॉन्ट साइज़ का उपयोग करने से बचें।
गलत जानकारी
केवल सही जानकारी शामिल करें जो आपके कौशल, अनुभव और उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हो। ऐसे चीजों को हटाए जो मूल्य नहीं जोड़ते।
कीवर्ड की कमी
अपने रिज्यूमे को ट्रैकिंग सिस्टम (ATS) से गुजरने और भर्ती कर्ता का ध्यान आकर्षित करने में मदद करने के लिए जॉब इंडस्ट्री से जुड़े कीवर्ड का उपयोग करें।
अनप्रोफेशनल ईमेल आईडी
एक ऐसा प्रोफेशनल ईमेल आईडी बनाएं जो अनऑर्गनाइड न हो। ऐसे ईमेल आईडी का उपयोग करने से बचें जो बहुत ही प्रोफेशनल हों।
एक्शन वर्ड का न होना
अपने अनुभवों और उपलब्धियों का वर्णन करने के लिए मैनेज, क्रिएटिव, डेवलप, और सुधार जैसी एक्शन वर्ड का इस्तेमाल करें।
हमें हमेशा इन गलतियों से बचना चाहिए। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 7 Qualities Kids Must Develop Before They Turn 10