नॉर्थ ईस्ट में कौन - कौन सी नदियां बहती हैं?


By Priyanka Pal24, Jan 2025 02:11 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं नॉर्थ में कौन - कौन सी नदियां बहती हैं, यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए नॉर्थ में बहने वाली नदियों के बारे में।

ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र की लंबाई 3,848 किमी है। जो कि गंगा डेल्टा के जरिए बंगाल की खाड़ी में मिलती है।

बराक नदी

बराक की लंबाई 560 किमी और इसे नागालैंड में बहता हुआ देख सकते हैं। बराक बांग्लादेश में सुरमा नदी से मिलकर मेघना नदी बनाती है।

कामेंग नदी

कामेंग नदी की लंबाई 210 किमी है, जिसे आप अरुणाचल प्रदेश में सेला पास के पूर्वी हिमालय से बहता हुआ देख सकते हैं। कामेंग नदी ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है।

सुबानसिरी नदी

इस नदी की लंबाई 400 किमी होती है, जिसे जायू नदी के रूप में तिब्बत में बहता देख जा सकता है। यही नदी ब्रह्मपुत्र नदी से भी मिल जाती है।

मिथुन नदी

300 किमी लंबाई वाली ये नदी मणिपुर की पहाड़ियों से बहती हुयी आप देख सकते हैं। जिसके बाद मिथुन नदी म्यांमार में चिंदविन नदी से मिल जाती है।

डिबांग नदी

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिमालय से बहने वाली डिबांग नदी की लंबाई 252 किमी है। डिबांग नदी ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती है।

लोहित नदी

तिब्बत में बहने वाली लोहित नदी की लंबाई 220 किमी है, यह भी जाकर ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 7 Indian Television Actors And Their Impressive Net Worth