कितने पढ़े-लिखे हैं रोहित शर्मा? कभी फीस के लिए भी नहीं थे पैसे
By Mahima Sharan03, Jan 2025 11:00 AMjagranjosh.com
जहां एक ओर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गावस्कर ट्रॉफी को लेकर तीसरे दिन मुकाबला चल जारी है, वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में न खेलने का फैसला लिया है।जिसके बाद से वे लगातार चर्चा में बनें हुए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी रिटार्यमेंट को लेकर भी बात चल रही है। इसी बीच आज हम भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पढ़ाई और करियर लाइफ पर नजर डालेंगे।
प्रारंभिक जीवन
रोहित शर्मा, जिन्हें 'हिटमैन' के नाम से भी जाना जाता है, अपने दादा-दादी के साथ मुंबई के बोरीवली में रहते थे।
स्कूली शिक्षा
उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा 'अवर लेडी ऑफ़ वैलंकन्नी हाई स्कूल, मुंबई' से पूरी की।
स्कॉलर्शिप
रोहित को उसके बाद एक स्कॉलर्शिप पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया, जो उन्हें स्कूली क्रिकेट में उनके बेस्ट प्रदर्शन के कारण मिली थी।
कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा ने केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की, उसके बाद से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए चुना गया।
बेस्ट बल्लेबाज
वर्तमान समय में, रोहित शर्मा अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है।
रोहित शर्मा लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Tamanaah Bhatia’s Impressive Educational Qualifications And Career