Sainik School Admission 2025: स्कूल में एडमिशन कराने का आखिरी मौका, फीस जानिए


By Priyanka Pal13, Jan 2025 01:35 PMjagranjosh.com

अगले साल के लिए अब एडमिशन प्रक्रियाएं शुरू हो गई है। सैनिक स्कूल में छठीं से नौवीं क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 13 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए एडमिशन केवल कक्षा VI में उपलब्ध है।

ऐज लिमिट

क्लास VI में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की ऐज 10 से 12 साल के बीच और क्लास IX में एडमिशन लेने के लिए 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

जनरल, ओबीसी, रक्षा और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 650 रुपये का भुगतान करना होगा।

आवेदन करने के स्टेप

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2

होमपेज पर जाने के बाद, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3

खुद को पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें, लॉग इन करें और AISSEE आवेदन पत्र भरें।

स्टेप 4

जरूरी दस्तावेज और फ़ोटो अपलोड करें, और ऑनलाइन भुगतान करें, सब्मिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र को सेव करें।

जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Are Pulses Called In English?