कितना मिलता है राष्ट्रपति को सुख - सुविधाओं का लाभ?
By Priyanka Pal
23, Jan 2023 01:40 PM
jagranjosh.com
भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है।
साथ ही वह भारतीय सशस्त्र बलों का कमांडर-इन-चीफ भी होता हैं।
भारत में, राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है।
भारत के राष्ट्रपति की सैलरी 5 लाख रुपये प्रति माह है जिस पर उन्हें किसी तरह का कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है।
राष्ट्रपति को फ्री इलाज और आवास की सुविधा मिलती हैं।
भारत के राष्ट्रपति कस्टम-बिल्ट ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड से चलते हैं।
राष्ट्रपति के पास आधिकारिक यात्राओं के लिए हथियारों से लैस लंबी गाड़ी लिमोजिन भी साथ होती है।
साथ ही राष्ट्रपति का कारवां 25 गाड़ियों का होता है उनके पास 86 प्रेसीडेंशियल बॉडीगार्ड होते हैं।
यह भी देखेंविचार
सुभाष चंद्र बोस के आदर्शवादी विचार
Read More