Sanskrit or Tamil: कौन सी भाषा पुरानी है?


By Priyanka Pal06, Feb 2025 02:41 PMjagranjosh.com

संस्कृत और तमिल दोनों की गिनती पुरानी भाषाओं में की जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इन दोनों में से एक सबसे पुरानी भाषा कौन सी है। यदि नहीं, तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।

संस्कृत भाषा

संस्कृत को प्राचीन इंडो भाषा माना जाता है, जिसका इतिहास 3500 साल पुराना है। संस्कृत भाषा में लिखे अभिलेख वेदों में मिले हैं।

संस्कृत में लिखे वेद

वेद जिन्हें प्राचीन हिंदू ग्रंथ माना जाता है, जिनकी रचना 1500 और 1200 ईसा पूर्व के बीच हुई थी।

तमिल भाषा

वियॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्वीकार किया जाता है कि तमिल जीवित भाषाओं में सबसे पुरानी लिखित परंपराओं में से एक है। जबकि संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा का दर्जा मिला है।

तमिल कहां बोली जाती है

मुख्य रूप से तमिल भाषा को भारत के तमिलनाडु राज्य के साथ-साथ श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया में भी बोला जाता है।

भाषाओं की जननी

संस्कृत एक प्राचीन इंडो आर्यन भाषा है, जिसे सभी भाषाओं की जननी माना जाता है। इस भाषा ने हिंदी, बंगली और मराठी समेत कई भाषाओं के विकास को प्रभावित किया है।

तमिल भाषा का रिकॉर्ड

तमिल भाषा का रिकॉर्ड इतिहास 2300 साल से अधिक पुराना है। इसी के साथ ये जीवित शास्त्रीय भाषाओं में से एक है।

सबसे पुरानी भाषा

संस्कृत भाषा का मुख्य रूप से प्रयोग हिंदू धर्म ग्रंथों, प्राचीन भारतीय साहित्य और दार्शनिक ग्रंथों में किया गया है। दरअसल, ये दोनों ही भाषा सबसे समृद्ध और प्राचीन भाषाएं हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Boost Your GK: What Is Immigration, Understand Laws Of US