Sanya Malhotra Education: फोटोग्राफर बनने का था सपना और बन गई एक्टर


By Priyanka Pal12, Feb 2025 05:36 PMjagranjosh.com

सान्या मल्होत्रा

फिल्म दंगल से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने के लिए सान्या मल्होत्रा को जाना जाता है। जानिए अपने फेवरेट एक्ट्रेस ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है।

बचपन

सान्या मल्होत्रा का जन्म 25 फरवरी, 1992 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने रेयान इंटरनेशनल स्कूल, मयूर विहार से अपनी स्कूलिंग पूरी की है।

एजुकेशन

सान्या ने काफी इंटरव्यू में बताया है कि वे पढ़ाई में बहुत अच्छी नहीं थी मगर बहुत बुरी भी नहीं थी। लेकिन, उन्हें पढ़ाई में बहुत कम इंट्रस्ट रहा है।

क्लास बंक

11th और 12th क्लास में वे स्कूल जाना बहुत कम पसंद करती थीं। स्कूल बंक करके वह घर पर ही रहती थीं।

कॉलेज

एक्ट्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्हें फोटोग्राफर बनने का शौक था और डांस करना अच्छा लगता था।

फिल्मी दुनिया

डांस और स्कूल में होने वाली एक्स्ट्रा क्युरिक्युलर एक्टिविटीज में सान्या का मन काफी लगता था। वह आर्टिस्टिक करियर चाहती थीं, जिसके बाद वह फिल्मी दुनिया में आईं।

एक्ट्रेस

एक्टिंग में वह आगे बढ़ जाएंगी इसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। क्योंकि वे शुरूआती दिनों में वो एक्टर नहीं कुछ और ही बनना चाहती थीं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Do You Know: Which Flower Is Called Sweet Poison?