Job Alert: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए 9 हजार पदों पर निकली भर्ती
By Mahima Sharan
24, May 2023 05:42 PM
jagranjosh.com
सरकारी भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के बंपर पद पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
ऑफिशियल वेबसाइट
जो उम्मीदवार बीटीसीएस के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
लास्ट डेट
आवेदन 22 मई से शुरू हो चुकी है इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख यानी 21 जून 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन
इन पदों पर केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कुल पद
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9230 पद भरे जाएंगे। इनमें से 8996 पद जूनियर इंजीनियर सिविल के और 264 पद जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के हैं।
योग्यता चाहिए
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद किया जाएगा इनमें लिखित परीक्षा, अनुभव है, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा चरण शामिल है।
GSEB 10th Result 2023; Check Official Websits
Read More