12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई


By Mahima Sharan10, Oct 2023 12:14 PMjagranjosh.com

सरकारी नौकरी

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए एक काम की खबर है। आपको बता दें कि झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से 863 पदों पर भर्तियां निकाली गई है।

भर्ती पद

इस भर्ती अभियान के तहत झारखंड इंटरमीडिएट लेवल कंबाइंड कंपटीटिव एग्जाम के लिए आवेदन किए गए है। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

ये हैं जरूरी तारीखें

इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित कर दें कि यह आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2023 से जारी किए जाएंगे, वहीं भर्ती में अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

फीस और एडमिट कार्ड डेट

उम्मीदवारों को बता दें कि फीस भरने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2023 है। वहीं एडमिट कार्ड 27 से 29 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

आधिकारिक साइट

इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जिसके लिए कैंडिडेट को ऑफिशियल साइट jssc.nic.in. पर जाकर अप्लाई करना होगा।

योग्यता

आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम से 12वीं की डिग्री होनी बेहद ही जरूरी है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए केवल 18 से 35 साल के युवा उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र है। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 तक की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए और रिजवर्ड केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए निर्धारित किए गए है।

Non Teaching Staff: एम्स भोपाल में निकली कई भर्तियां, करें आवेदन