Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, 79 हजार होगी सैलरी


By Mahima Sharan2023-05-25, 18:10 ISTjagranjosh.com

सरकारी भर्ती

देश की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने हवलदार (सुरक्षा) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कुल पद

ये भर्तियां कंपनी की बेंगलुरु यूनिट के लिए परमानेंट बेसिस पर की जाएंगी। बीईएल भर्ती 2023 के माध्यम से हवलदार (सुरक्षा) के कुल 12 पद भरे जाएंगे।

ऑफिशियल वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार बीईएल भर्ती 2023 के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

बीईएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 6 जून 2023

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 मई 2023 के आधार पर की जाएगी।

सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों वेतन 20,500-79,000/- रु. तक दिए जाएंगे।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास भारतीय सशस्त्र बलों में 15 साल का अनुभव और 10वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा फिर फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट में क्वालिफाई करने वालों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Karan Johar: जानें कितने पढ़े-लिखे हैं करण जौहर