कक्षा 12वीं से लेकर पीएचडी तक लड़कियों के लिए स्कॉलरशिप
By Priyanka Pal08, Mar 2024 02:59 PMjagranjosh.com
स्कॉलरशिप
बीते दिनों शिक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की थी। जहां ऑल इंडिया सर्वे के अनुसार यह पता चलता है कि साल 2021 - 22 में हायर एजुकेशन कोर्सेज में एडमिशन लेने वाली लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा थी।
लड़कियों के लिए स्कोलरशिप
विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में 82 लाख भारतीय स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई कर रहे थे। इनमें से 49 प्रतिशत लड़कियां थीं।
PRAGATI स्कोलरशिप
लड़कियों को टेक्निकल एजुकेशन में बढ़ावा देने के लिए साल 2014 - 15 में इस स्कॉलरशिप की शुरूआत हुई थी। इस स्कोलरशिप के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाली स्कोलर को 30,000 रूपये ट्यूशन फीस दी जाएगी।
INSPIRE स्कोलरशिप
डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इस स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई थी। 17 से 22 साल तक की पात्र लड़कियां इस स्कोलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती हैं। स्कॉलर्स और साइंस ओलिंपिक मेडलिस्ट इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
UGC स्कोलरशिप
इस फेलोशिप की मदद से लड़कियां आगे एडवांस्ड स्टडीज और रिसर्च कर सकती हैं। हर साल यूजीसी द्वारा इस स्कोलरशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसके तहत हर महीने 25,000 रुपये स्कोलर को दिए जाते हैं।
WIDUSHI स्कोलरशिप
इस स्कोलरशिप को सीनियर विमेन साइंटिस्ट्स को साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अलग-अलग एरिया में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया था। इस स्कॉलरशिप में अप्लाई करने के लिए मैक्सिमम ऐज लिमिट 62 साल है।
पोस्ट ग्रेजुएट इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड
लड़कियों की एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए इस स्कोलरशिप की शुरूआत की गई थी। PG की पढ़ाई कर रही लड़की घर में सिंगल गर्ल चाइल्ड होनी चाहिए। इस स्कॉलरशिप में सिर्फ PG फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स ही रजिस्टर कर सकते हैं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Best Job Opportunities For People With Good Communication Skills