दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें पूरा कैलेंडर


By Mahima Sharan01, Dec 2023 05:32 PMjagranjosh.com

साल का आखिरी महीना

साल का आखिरी महीना सभी के लिए बहुत ही खास होता है। कॉरपोरेट एंप्लाइज से लेकर स्कूल के छात्रों तक को इस महीने का बेसब्री से इंतजार होता है।

छुट्टियों का इंतजार

जहां एक तरफ कॉरपोरेट एम्प्लॉइज को पूरे साल की छुट्टी लेने का मौका मिलता है, वहीं दूसरी ओर स्कूली छात्रों को क्रिसमस और ठंडी की छुट्टियों का इंतजार रहता है।

हॉलिडे सीजन

वैसे तो दिसंबर में ज्यादा त्योहार नहीं होती है, लेकिन फिर भी इसे हॉलिडे सीजन कहा जाता है। क्योंकि क्रिसमस से लेकर नए साल तक कई सारी कंपनियों और स्कूल बंद रहते हैं। वहीं विंटर वेकेशन भी इसी महीने में शुरू होते हैं।

स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2023

 महर्षि वाल्मीकि जयंती – 20 दिसंबर 2023,  क्रिसमस ईव – 24 दिसंबर 2023, क्रिसमस – 25 दिसंबर 2023, न्यू ईयर्स ईव  – 31 दिसंबर 2023।

लॉन्ग वीकेंड लिस्ट

क्रिसमस ईव 24 दिसंबर यानी रविवार को है। वहीं, अगले दिन सोमवार को देशभर में क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। देखा जाएं तो  अधिकांश स्कूल और कार्यालय शनिवार को भी बंद रहते हैं। इस तरह 3 दिनों के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं।

न्यू ईयर्स ईव

नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर 2023 यानी रविवार को है। इसके एक दिन बाद यानी 1 जनवरी 2024 को बड़ी संख्या में स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। इस सप्ताह में भी 30 दिसंबर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक का प्लान बनाया जा सकता है।

शीतकालीन अवकाश 2023

सर्दियां आ गई हैं। तापमान में गिरावट के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश भी हो रही है। कुछ स्कूलों में शीतकालीन अवकाश से पहले रेनी डे की छुट्टी होती है। 

JEE Mains: उम्मीदवार 4 दिसंबर तक करें आवेदन